मेरी अन्य सॉईटस एलमनी अमिताभ बच्चन कैंसर ज्ञान सॉईबर ज्ञान T20 विश्व कप 2010 हॉकी विश्व कप 2010 पोर्ट ब्लेयर 2010 विश्व कप 2011 लंदन 2012 फीफा 2014 विश्व कप 2015 उपयोगी सॉईट्स अमेज़ॅन इंडिया
1980 के दशक में फिल्म कुली के सैट पर अमिताभ की लगभग जानलेवा दुर्घटना होने पर कुछ निर्देशक निर्माता बुरी तरह घबरा गये थे । यह सोचकर कि अब उनका क्या होगा, ब्रीच कैंडी के चक्कर लगाते यह लोग अपने निवेश को लेकर विशेष चिंतित थे । हिंदी सिनेमा के इस दौर में अमिताभ नंबर एक से दस तक के सभी पायदानों पर विराजमान थे, हर कोई उनके साथ फिल्म करने को उत्सुक था यहां तक कि वे लोग भी जिन्होने भूतकाल में कभी उलाहना ताना देते हुये यह तक कह दिया था कि पता नही कैसे कैसे बांस जैसे लोग भी यहां अभिनेता बनने चले आते हैं । अमिताभ बच्चन से मिलने का सपना तक मैने कभी नही देखा था कभी सोचा भी नही था उनके साथ 8 साल तक यहां ब्लॉग पर एक ईएफ़ कि हैसियत से रोज उनसे मिल पाउंगा ..
80 के पूर्वार्द्ध दशक की कुछ चुनिंदा
फिल्मों की एक लिस्ट यहां उपलब्ध करवा रहा हूं, सन 1981 में स्वयं भी बॉम्बे आ गया था।
और खास बात यह है कि बॉम्बे में अपने पहले ही दिन मुझे सिलसिला देखने
का अवसर भी मिला था ।
क्रमांक | फिल्म | वर्ष | निर्देशक | अन्य कलाकार |
---|---|---|---|---|
1 | दोस्ताना | 1980 | राज खोसला | शत्रुघन सिन्हा ज़ीनत अमान |
2 | शान | 1980 | रमेश सिप्पी | सुनील दत्त, शत्रुघन सिन्हा, शशि कपूर, नीतू सिंह |
3 | राम-बलराम | 1980 | विजय आनंद | धर्मेंद्र, रेखा, अजीत, ज़ीनत अमान, अमजद खान |
4 | दो और दो पांच | 1980 | राकेश कुमार | शशि कपूर, हेमा मालिनी |
5 | कालिया | 1981 | टीनू आनंद | परबीन बॉबी, प्राण, अमजद खान |
6 | नसीब | 1981 | मनमोहन देसाई | हेमा मालिनी, शत्रुघन सिन्हा, ऋषि कपूर, |
7 | सिलसिला | 1981 | यश चोपड़ा | जया बच्चन, रेखा, शशि कपूर, संजीव कुमार |
8 | लावारिस | 1981 | प्रकाश मेहरा | जीनत अमान, अमजद खान |
9 | याराना | 1981 | राकेश कुमार | नीतू सिंह, अमजद खान, कादर खान |
10 | बेमिसाल | 1982 | ऋषिकेश मुखर्जी | राखी, विनोद मेहरा |
11 | सत्ते पे सत्ता | 1982 | राज एन. सिप्पी | हेमा मालिनी, सचिन, रंजीता, अमजद खान |
12 | शक्ति | 1982 | रमेश सिप्पी | दिलीप कुमार, राखी, स्मिता पाटिल |
13 | नमक हलाल | 1982 | प्रकाश मेहरा | शशि कपूर, परबीन बॉबी, स्मिता पाटिल |
14 | अंधा कानून | 1983 | टी रामा राव | हेमा मालिनी |
15 | कुली | 1983 | मनमोहन देसाई | रति अग्निहोत्री, ऋषि कपूर |
16 | शराबी | 1984 | प्रकाश मेहरा | जया प्रदा, ओम प्रकाश |
Bless you Bollywood 1969-1976 प्रारंभिक दौर 1977-1979 सफलतम दौर 1985-1999 पतन जतन रतन
इस काल कि अन्य सामान्य सफल फिल्में
क्रमांक | फिल्म | वर्ष | निर्देशक | अन्य कलाकार |
---|---|---|---|---|
1 | बरसात की एक रात | 1981 | शक्ति सामंत | राखी, अमजद खान |
2 | खुद्दार | 1982 | रवि टंडन | संजीव कुमार, विनोद मेहरा, परबीन बॉबी |
3 | देश प्रेमी | 1982 | मनमोहन देसाई | हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर |
4 | नास्तिक | 1969 | प्रमोद चक्रवर्ती | हेमा मालिनी, प्राण |
5 | महान | 1983 | एस रामानाथन | वहीदा रहमान, परबीन बाबी, जीनत अमान |
6 | पुकार | 1983 | रमेश बहल | रणधीर कपूर, जीनत अमान, टीना मुनीम |
7 | इंकिलाब | 1984 | टी रामा राव | श्री देवी, उत्पल दत्त |
अंतिम अपडेट : 23-May-2016 23:55